विलंबित ख्याल और द्रुत ख्याल में अंतर
ख्याल के दो प्रकार होते है – 1. विलंबित ख्याल या बड़ा ख्याल और 2. द्रुत ख्याल या छोटा ख्याल । ख्याल गायकी में श्रृंगार रस की प्रधानता होती है । chhotakhyaal aur badakhyaal
छोटा ख्याल और बड़ा ख्याल में अंतर
बड़ा ख्याल और छोटा ख्याल में सबसे पहला अंतर लय का होता है ।
विलंबित ख्याल (बड़ा ख्याल)
यह विलंबित लय में गाया जाता है, इसलिए इसे विलंबित ख्याल कहा जाने लगा,
इससे बड़ा ख्याल भी कहते हैं।
इसके साथ तबले का प्रयोग होता है, अतः ख्याल के साथ एकता गर्ल तिलवाड़ा झुमरा झप ताल और आचार ताल आजकल बदल जाते हैं, ख्याल में शब्द कम होते हैं।
इसके केवल 2 भाग होते हैं – स्थाई और अंतर।
ख्याल का मुखड़ा अधिकतर दो से 5 मात्रा तक होता है।
कुछ संगीतज्ञ बड़े ख्याल के पूर्व विस्तार में अलाप करते हैं, किंतु कुछ इसका विरोध करते हैं।
आजकल कुछ गायक ख्याल के पूर्व विस्तार से अलग तो करते हैं किंतु नोम तोम में।
हम सभी जानते हैं कि नोम तोम का अलाप ध्रुपद गायन के लिए किया जाता है ख्याल में नहीं।
स्थाई – अंतरा गाने के बाद ख्याल के बीच में राग के स्वरूप की रक्षा करते हुए अलाप अथवा बोला अलाप करते हैं।
अलाप में मींड खटका मुर्की कण आदि का प्रयोग करते है।
अलाप के बाद ख्याल में बोल-अलाप, पहलावा, लय, के साथ बोल बनाव तान (विभिन्न प्रकार की) सरगम तान इत्यादिगाते हैं।
द्रुत ख्याल (छोटा ख्याल)
स्वयं नाम से स्पष्ट है कि यह द्रुतगति में गाया जाता है।
इसे छोटा ख्याल भी कहते हैं।
इसमें भी केवल स्थाई और अंतर भाग होते हैं।
यह तीनताल, एकताल, झपताल और चारताल, रूपक आदि तालों में गाया जाता है।
इसके साथ तबले की ताल प्रयोग होता है।
द्रुत ख्याल की प्रकृति चपल होती है।
बड़े और छोटे ख्याल में केवल लय और गंभीर प्रकृति का अंतर होता है।
दोनों के गाने का क्रम लगभग समान रहता है।
इसमें भी अलाप विभिन्न प्रकार की ताने, सरगम, बहलावा,मींड, खटकामुर्की,आदि प्रयोग करते हैं।
मध्यकाल में जो स्थान द्रुपद को प्राप्त था, वह स्थान आधुनिक काल में ख्याल को प्राप्त है।
बागेश्री राग का प्रसिद्ध गीत ” जमुना तट बंसी बजाई ” तथा भीमपलासी राग का गीत ” जा जा रे अपने मंदिरवा ” छोटा ख्याल कहलाते हैं।
For Hindi Song Harmonium Notes Please Visit – Here
Harmonium Notes for Songs – Notes in Hindi
Song List
Harmonium Notes for Bhajan
Bhajan List
Guiatar Chords
इन्हे भी अवश्य पढ़े –
- राग में कुल कितनी जातियां होती है
- वादी किसे कहते हैं?
- नाद की परिभाषा एवं विशेषतायें
- स्वर की परिभाषा और स्वरों के प्रकार
- शास्त्रीय संगीत और चित्रपट संगीत में अंतर
- ताल, लय, मात्राएँ और विभाग की परिभाषा
- ख्याल की परिभाषा और ख्याल के प्रकार
- संगीत में स्वर किसे कहते है
- मींड किसे कहते है?
- संगीत में लय कितने प्रकार की होती हैं ?
- 22 श्रुतिओ के नाम और परिभाषा
- गायक के गुण और दोष
- ताल की परिभाषा
- राग किसे कहते हैं?
- संगीत घराने
- थाट किसे कहते हैं
- लय किसे कहते हैं और ये कितने प्रकार होते है?
- भारतीय संगीत का इतिहास
नमस्कारम् 🙏🏻

Pingback: Dil Chahte Ho Piano Notes Easy - Jubin Nautiyal - Harmonium Notes