Raag Bhupali Bandish – राग भूपाली का परिचय, बंदिश और तान

राग भूपाली (बंदिश और परिचय) – Raag bhopali Notes

इस पोस्ट में, हम राग भूपाली का परिचय (Raag Bhupali Parichay) प्रस्तुत करते हैं, जिसमें Bhupali Raag Notes, Raag Bhupali Taan, और एक आकर्षक राग भूपाली बंदिश (Raag Bhupali Bandish)नमन कर चतुर शिरी गुरु चरणा” के बारे में भी जानकारी मिलेगी, जो नोटेशन के साथ पूरी होगी।

राग भूपाली परिचय

 

Bhupali Raag इस राग की रचना कल्याण थाट से मानी गई है। इसमें मध्यम और निषाद स्वर वर्ज्य हैं। इसलिये इसकी जाति औडव-औडव है। वादी स्वर गन्धार (ग) और संवादी धैवत (ध) है। रात्रि का प्रथम प्रहर इसका गायन-समय है।

 

Raag Bhupali Aaroh Avroh
  • आरोह – सा रे ग प ध सा |
  • अवरोह – सा ध प ग सा |
  • पकड़ – ग रे सा .ध, सा रे ग प ग रे सा |
Raag Bhupali Parichay
  • थाट – कल्याण थाट 
  • वर्ज्य स्वर – मध्यम (म) और निषाद (नि)
  • समय – रात्रि का प्रथम प्रहर
  • वादी – गन्धार (ग)
  • संवादी – धैवत (ध)
  • जाति – आड़व – आड़व

राग भपली की विशेषता

  • यह राग पूर्वांग प्रधान है अर्थात् इसकी चलन अधिकतर मन्द्र और मध्य सप्तको के प्रथम हिस्से में होती है। उत्तरांग प्रधान होने से राग देशकार हो जायेगा।
  • इसमें ध्रुपद, बड़ा ख्याल, छोटा ख्याल और तराना गाया जाता है। इसमें ठुमरी नहीं गाई जाती।
  • कुछ पुराने संगीतज्ञ इसमें प रे की संगति करते हैं, किन्तु अधिकांश संगीतज्ञ ऐसा नहीं करते।
  • दक्षिण भारतीय संगीत में, जिसे कर्नाटक संगीत कहते हैं, इसे मोहन राग कहते हैं।
  • न्यास के स्वर – सा, ग और प
  • मिलते-जुलते राग – देशकार

राग भूपाली बंदिश – नमन कर चतुर शिरी गुरु चरणा

Raag Bhupali Bandish

.

Raag Bhupali Notes – Sthayi

सां सां ध प | ग रे सा रे | .ध .ध सा रे | ग रे सा ~|

न म न क | र च तु र | शि रि गु रु | च र णा ~|
O            | 3           | ×               | 2           

ग ग प ध | सां ध सां सां | सां प ध प | ग रे सा ~|
त न म न | नि र म ल | क र भ व| त र णा ~|
O           | 3             | ×            | 2           

Raag Bhupali Notes – Antara

ग ग प ग | प ~ सां ध| सां सां सां सां | सां रें सां सां |
जो ई जो ई |ध्या ~ व त | शु भ फ ल | पा – व त |
O             | 3             | ×               | 2           

सां सां गं रे | सां सां प ध | सां सां सां सां| ग रे सा ~|
ज न म म| र ण दु ख | स ब नि – | स्त र णा ~|
O           | 3             | ×             | 2           

राग भूपाली तान – स्थाई [ 8 मात्रा ]
  1. सारे गरे गरे गरे | गप गरे गरे सा~
  2. सारे सा.ध सारे गप | गप गरे गरे सा ~
  3. सारे गप धसां धप | गरे सा.ध सारे ग~
  4. सारे रेसा रेग गरे | सारे रेसा रेध सा ~

Raag Bhupali Taan – अंतरा [ 8 मात्रा ]
  1. सांसां धप गरे सारे | गप धसां रेंध सां~
  2. सांरें गंरें सांरें सांध | पग पध सांरें सां~
Raag Bhupali
How To Read Sargam Notes

कोमल स्वर: कोमल (मंद) स्वरों को “(k)” या “( _ )” से दर्शाया जाता है। उदाहरण के लिए:

  • कोमल ग: ग(k) या ग
  • कोमल रे: रे(k) या रे
  • कोमल ध: ध(k) या ध
  • कोमल नि: नि(k) या नि

नोट: आप परीक्षाओं में (रे, ग, ध, नि,) को इस प्रकार लिख सकते हैं।

तीव्र स्वर: तीव्र (तीव्र) स्वर को “(t)” या “(मे)” से दर्शाया जाता है। उदाहरण के लिए:

  • तीव्र म: म(t) या मे

स्वर को खींचना: गाने के अनुसार स्वर को खींचने के लिए “-” का उपयोग किया जाता है।

तेज़ स्वर: जैसे “रेग” लिखे हुए स्वर यह दर्शाते हैं कि इन्हें तेज़ी से बजाया जाता है या एक बीट पर दो स्वर बजाए जाते हैं।

मंद्र सप्तक (निम्न सप्तक) स्वर: स्वर के नीचे एक बिंदु (जैसे, “.नि”) मंद्र सप्तक के स्वर को दर्शाता है।

  • उदाहरण: .नि = मंद्र सप्तक नि

तार सप्तक (उच्च सप्तक) स्वर: एक रेखा या विशेष संकेत स्वर को तार सप्तक में दर्शाता है।

    • उदाहरण: सां = तार सप्तक सा

THANK-YOU

आपका हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद! हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपके लिए लाभदायक रही होगी। यदि आप इस पोस्ट में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाते हैं, तो कृपया हमें कमेंट करके बताएं। हम अपनी त्रुटियों को सुधारने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

हमारा उद्देश्य है कि हम आपको भारतीय शास्त्रीय संगीत की गहराइयों से परिचित कराएँ और आपके संगीत प्रेम को और अधिक समृद्ध बनाएँ। आपके सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। यदि आप किसी विशेष राग की बंदिश या परिचय के बारे में जानना चाहते हैं, तो हमें अवश्य बताएं। हम आपकी जरूरतों के अनुसार अगली पोस्ट में उस राग की जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे।

आपके समर्थन और प्रोत्साहन के लिए हम आभारी हैं। कृपया जुड़े रहें और हमारी पोस्ट को अपने मित्रों और परिवार के साथ साझा करें

धन्यवाद और शुभकामनाएँ!

प्रणाम 
IndianRaag.com

आपकी मदद की ज़रूरत है 🙏

प्रिय मित्रों,

इस समय हमें आर्थिक सहायता की आवश्यकता है। आपकी छोटी सी मदद भी हमारे लिए बहुत मायने रखती है। अगर आप हमारी इस यात्रा में साथ देना चाहते हैं, तो कृपया हमें आर्थिक रूप से सहयोग करें।

हमने नीचे QR कोड और UPI डिटेल्स दी हैं। आप QR कोड का स्क्रीनशॉट लेकर उसे किसी भी UPI ऐप के जरिए पेमेंट कर सकते हैं।

हर छोटी-बड़ी मदद हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हम आपके सहयोग के लिए दिल से आभारी रहेंगे। 🙏


सहयोग करने के तरीके:

  1. QR कोड: स्क्रीनशॉट लेकर UPI ऐप से पे करें।
  2. UPI ID: Indianraag@kotak
indianraag sahayata

 

18 thoughts on “Raag Bhupali Bandish – राग भूपाली का परिचय, बंदिश और तान”

  1. Pingback: वादी, सम्वादी व अनुवादी - वादी किसे कहते हैं? - Indian Raag

  2. Pingback: Chookar Mere Man Ko Harmonium Notes - Jagjit Singh - Harmonium Notes

  3. Pingback: RAATAN LAMBIYAN GUITAR CHORDS WITH CAPO - EASY CHORDS - Guitar Chords

  4. Pingback: Twinkle Twinkle Little Star Piano Easy - Harmonium Notes

  5. Pingback: Dil Chahte Ho Piano Notes Easy - Jubin Nautiyal - Harmonium Notes

  6. Pingback: channa mereya guitar chords - Arijit Singh - Easy - Guitar Chords

  7. Pingback: Pehle Bhi Main Piano Notes Easy - Animal

  8. Pingback: Aasan Nahi Yahan Guitar Chords Easy (strumming pattern)- Arijit Singh - Guitar Chords

  9. Pingback: वन्दे मातरम् - Vande Mataram Piano Notes - Easy National Song - Harmonium Notes

  10. Pingback: Vida Karo Guitar Chords With Strumming- Arijit Singh - Guitar Chords

  11. Pingback: Om Jai Jagdish Hare Harmonium Notes Easy - ओम जय जगदीश हरे - Harmonium Notes

  12. Pingback: Om Namah Shivay Mantra – Har Har Bhole Piano Notes - Harmonium Notes

  13. Pingback: राग हमीर - Raag Hameer Bandish Notes - Indian Raag

  14. Pingback: राग पीलू - Raag Pilu Parichay Bandish & Taan - Indian Raag

  15. Pingback: Raag Bilawal Parichay - राग बिलावल बंदिश - Indian Raag

  16. Pingback: राग शुद्ध कल्याण परिचय - Raag Shuddh Kalyan - Indian Raag

  17. Pingback: Raag Desh Parichay - राग देश बंदिश 16 मात्रा तान - Indian Raag

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top