Site icon Indian Raag

संगीत के प्रकार – Sangeet Ke Prakar

sangeet ke prakar
sangeet ke prakar

HELP

प्रणाम Everyone
आप सभी से एक विनम्र अनुरोध है, हमारी वेबसाइट मोनेटाइज न होने के कारण हम सर्वाइव नहीं कर प रहे – कृपया हमारी मदद करे
1 रूपए भी अगर आप मदद करते है तो हमे बहुत रहत मिलेगी –
UPI – indianraag@ibl (QR नीचे है )
PLEASE हमारी मदद करे।

हमारे शास्त्रकारों द्वारा संगीत का वर्गीकरण

शास्त्रीय संगीत के प्रकार

Sangeet Ke Prakar – भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में, संगीत को मुख्य रूप से दो भागों में विभाजित किया गया है:

  1. मार्गी संगीत:

    • यह संगीत मोक्ष प्राप्त करने का मार्ग बताता है। प्राचीन समय में गांधर्व लोग इस संगीत का प्रयोग करते थे। वर्तमान समय में मार्गी संगीत का स्वरूप प्रचलित नहीं है।
  2. देशी संगीत:

    • यह साधारण जनता द्वारा प्रयोग किया जाने वाला संगीत है। इसे ‘गान’ भी कहते हैं। ताल की दृष्टि से देशी संगीत के दो मुख्य प्रकार हैं: 1. तालबद्ध संगीत (निबद्ध गान): यह ताल में बंधा हुआ संगीत है। इसके कई प्रकार होते हैं, जैसे ध्रुपद, धमार, ख्याल, ठुमरी, लक्षण-गीत आदि।
      • ताल रहित संगीत (अनिबद्ध गान): इसका केवल एक प्रकार होता है, जिसे आलाप कहते हैं।

देशी संगीत के प्रकार

ताल की दृष्टि से देशी संगीत को दो मुख्य श्रेणियों में बांटा गया है:

1. तालबद्ध संगीत (निबद्ध गान) :
2. ताल रहित संगीत (अनिबद्ध गान) :

गीत की परिभाषा

गीत वह साहित्यिक रचना है जिसमें भावों, विचारों और अनुभूतियों को संगीत की सहायता से व्यक्त किया जाता है। गीत आमतौर पर एक लय और ताल में लिखे जाते हैं, जिन्हें गाया जाता है। ये रचनाएँ कविता के रूप में होती हैं और इनमें संगीत की माधुर्य और सुर की विशेष भूमिका होती है।

  1. सार्थक शब्द: भजन, गीत, ठुमरी तथा ख्याल के शब्द सार्थक होते हैं।
  2. निरर्थक शब्द: तराने के शब्द नोम, तोम, तनन, देरे आदि निरर्थक होते हैं। उस्ताद अमीर खाँ का कहना था कि तराना के शब्द अरबी-फारसी भाषा से लिए गए हैं और इनका भी अर्थ होता है।

गीत के अवयव

प्रत्येक गीत को कुछ खंडों या भागों में बाँटा गया है जिन्हें अवयव कहते हैं। प्राचीन ध्रुपदों के चार अवयव होते हैं:

आजकल 4 अवयवों वाले ध्रुपद बहुत कम गाये जाते हैं। ध्रुपद के अतिरिक्त शेष गीत के प्रकारों जैसे-ख्याल, तराना, ठुमरी आदि के केवल दो अवयव या भाग होते हैं, स्थाई और अन्तरा। गीत की स्थाई मन्द्र और मध्य सप्तक के स्वरों में और अन्तरा मध्य और तार सप्तक के स्वरों में रहता है।

गीत के प्रकार

भारतीय संगीत में गीतों की विस्तृत श्रृंखला है, जिनमें से कुछ प्रमुख प्रकार निम्नलिखित हैं:

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि ये केवल कुछ प्रमुख गीत प्रकार हैं, और भारतीय संगीत में अनगिनत अन्य रूप और शैलियाँ मौजूद हैं।

For Hindi Song Harmonium Notes Please Visit – Here

Click For Raag Parichay & Bandish

Harmonium Notes for Songs – Notes in Hindi
Song List

Harmonium Notes for Bhajan
Bhajan List

Guiatar Chords 

Click here

 
इन्हे भी अवश्य पढ़े – 
नमस्कारम् 🙏🏻
Exit mobile version