Site icon Indian Raag

SANGEET ME SWAR kISE kAHTE HAI

संगीत में स्वर किसे कहते है

Swar Kise Kahte Hai – वास्तव में स्वर वह संगीतोपयोगी नाद हैं,  जो स्पष्ट एवं सुनने में मधुर हो.  जिसकी आवाज स्थिर गुंजमान हो और जिसे सुनने में प्रसन्नता की प्राप्ति हो.  उसे स्वर कहते हैं |

कुछ विद्वानों के अनुसार स्वर की परिभाषा

पं0 ओंकारनाथ ने स्वर की परिभाषा इस प्रकार दी है – ‘‘वह नाद जो किसी प्रकार के आघात से उत्पन्न होता है, जो रंजक हो, जो कान को मधुर लगती है सुख देने वाला हो, जो निश्चित श्रुति स्थान पर रहते हुए भी अपनी जगह स ऊपर या नीचे हटने पर विकृत होता है, और आत्मा की सुख-दःख आदि संवेदनाओं को अभिव्यक्त करने में सहायक हो, उसे ‘स्वर’ कहते है‘‘।

पंडित अहुवल जी का कहना हैं की जो सुनने वालो के चित्त को प्रसन्न करें वह ध्वनि ही स्वर हैं |

संगीत में कितने स्वर होते हैं ?

भारतीय संगीत में मुख्य रूप से सात स्वर होते हैं, जिन्हें षड्ज, ऋषभ, गंधार, मध्यम, पंचम, धैवत और निषाद कहा जाता है, जिन्हें सा, रे, गा, म, प, ध, नि के रूप में भी जाना जाता है. 

  

12 Swaro Ke Naam

  1. षड़ज – स
  2. कोमल ऋषभ – रे
  3. ऋषभ – रे
  4. कोमल गांधार – ग
  5. गांधार – ग
  6. मध्यम – म
  7. तीव्र मध्यम – म
  8. पंचम – प
  9. कोमल धॅवत –  ध
  10. धॅवत – ध
  11. कोमल निषाद – नि
  12. निषाद – नि।

स्वर कितने प्रकार के होते हैं ?

स्वरों के मुख्य दो प्रकार माने जाते हैं।

1. शुद्ध स्वर – जब स्वर अपने निश्चित स्थान पर रहते हैं, शुद्ध स्वर कहलाते हैं। शुद्ध स्वर की संख्या 7 मानी गयी है। इनके नाम हैं – सा, रे, ग, म, प, ध, नि।

शुद्ध स्वर के भी 2 प्रकार होते है

2. विकृत स्वर – जो स्वर अपने निश्चित स्थान से थोड़ा चढे़ अथवा उतरे हुए होते हैं, वे ‘विकृत स्वर’ कहलाते हैं। संगीत में 5 विकृत स्वर होते है। इनके नाम हैं –  रे, ग, मे, ध, नि।

विकृत स्वर के भी दो प्रकार होते हैं – 

सप्तक में षड़ज और पंचम के अतिरिक्त शेष स्वर जैसे रे, ग, ध, नि स्वर कोमल विकृत तथा म तीव्र विकृत होता है।

एक सप्तक में कुल मिलाकर 12 स्वर होते हैं। 7 शुद्ध, 4 कोमल और 1 तीव्र स्वर, इनका क्रम इस प्रकार है:- स, रे, रे, ग, ग, म, म, प, ध, ध, नि, नि |

कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न – संगीत के सात सुर(स्वर) कौन से हैं?

उत्तर – संगीत के मुख्य सात सुर (स्वर) होते हैं जिनके नाम षडज्, ऋषभ, गांधार, मध्यम, पंचम, धैवत और निषाद हैं। साधारण बोलचाल में इन्हें सा, रे, ग, म, प, ध तथा नि कहा जाता है।

प्रश्न – भारतीय संगीत में कितने अंचल स्वर है?

उत्तर – जो स्वर सदैव शुद्ध होते हैं, विकृत कभी नहीं होते, अचल स्वर कहलाते हैं। अचल स्वर २ होते है सा और प

प्रश्न – शुद्ध स्वर की संख्या कितनी है?

उत्तर – स्वरों के दो प्रकार हैं- शुद्ध स्वर और विकृत स्वर। बारह स्वरों में से सात मुख्य स्वरों को शुद्ध स्वर कहते हैं

प्रश्न – कोमल स्वर कितने होते हैं?

उत्तर – संगीत में एक सप्तक में चार कोमल स्वर होते हैं – ऋषभ (रे), गंधार (ग), धैवत (ध), निषाद (नी)

आपकी मदद की ज़रूरत है 🙏

प्रिय मित्रों,

इस समय हमें आर्थिक सहायता की आवश्यकता है। आपकी छोटी सी मदद भी हमारे लिए बहुत मायने रखती है। अगर आप हमारी इस यात्रा में साथ देना चाहते हैं, तो कृपया हमें आर्थिक रूप से सहयोग करें।

हमने नीचे QR कोड और UPI डिटेल्स दी हैं। आप QR कोड का स्क्रीनशॉट लेकर उसे किसी भी UPI ऐप के जरिए पेमेंट कर सकते हैं।

हर छोटी-बड़ी मदद हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हम आपके सहयोग के लिए दिल से आभारी रहेंगे। 🙏


सहयोग करने के तरीके:

  1. QR कोड: स्क्रीनशॉट लेकर UPI ऐप से पे करें।
  2. UPI IDIndianraag@kotak

For More Raag

Click here

For Classical Music Theory Please Visit – Here

Click For Classical Music

Click For Harmonium NotesClick For Guitar ChordsClick For Indian Classical Music 

THANK-YOU

आपका हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद! हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपके लिए लाभदायक रही होगी। यदि आप इस पोस्ट में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाते हैं, तो कृपया हमें कमेंट करके बताएं। हम अपनी त्रुटियों को सुधारने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

हमारा उद्देश्य है कि हम आपको भारतीय शास्त्रीय संगीत की गहराइयों से परिचित कराएँ और आपके संगीत प्रेम को और अधिक समृद्ध बनाएँ। आपके सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। यदि आप किसी विशेष राग की बंदिश या परिचय के बारे में जानना चाहते हैं, तो हमें अवश्य बताएं। हम आपकी जरूरतों के अनुसार अगली पोस्ट में उस राग की जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे।

आपके समर्थन और प्रोत्साहन के लिए हम आभारी हैं कृपया जुड़े रहें और हमारी पोस्ट को अपने मित्रों और परिवार के साथ साझा करें

धन्यवाद और शुभकामनाएँ!

प्रणाम 
IndianRaag.com

Exit mobile version