Site icon Indian Raag

ताल, लय, मात्राएँ और विभाग की परिभाषा

Taal, Lay, Matra Aur Vibhag Ki Paribhasha


ताल की परिभाषा (Taal Ki Paribhasha)

ताल का अर्थ होता है समय का माप। यह संगीत का वह भाग है, जो समय को नियंत्रित करता है। ताल में विभिन्न मात्राएँ होती हैं, जिनका संयोजन करके एक लयबद्ध क्रम तैयार होता है। भारतीय शास्त्रीय संगीत में अनेक ताल प्रचलित हैं जैसे कि तीनताल, एकताल, रूपक, झपताल, आदि।

 

ताल की परिभाषा – संगीत में समय के मापने को  साधन को ताल कहते हैं.

संगीत रत्नाकर के अनुसार – “ ताल वह है जिसमें नृत्य , वाद्य एवं गीत प्रतिष्ठित रहते हैं । ” प्रतिष्ठा का अर्थ होता है – व्यवस्थित करना , स्थिरता प्रदान करना ।

भरतमुनि के अनुसार – “ संगीत में काल मापने के साधन को ‘ ताल ‘ कहते हैं , जिस प्रकार भाषा में व्याकरण की आवश्यकता होती है , उसी प्रकार संगीत का मुख्य पहलू ताल है ।

 

लय की परिभाषा 

´संगीत के समान गति को लय कहते हैं,  संगीत में लय अत्यंत महत्पूर्ण हैं, लय के बिना संगीत की कल्पना भी करना असंभव हैं, यह तीन प्रकार की होती है:

  1. विलंबित लय: धीमी गति
  2. मध्यम लय: सामान्य गति
  3. द्रुत लय: तीव्र गति

 मात्रा की परिभाषा (Matra)

ताल की इकाई को मात्रा कहते हैं, प्रत्येक ताल में निर्धारित मात्रा होती है और इन मात्राओं का उपयोग ताल की गणना करने के लिए किया जाता है।

उदाहरण:

 

विभाग की परिभाषा 

ताल को कुछ निश्चित मात्राओं में बांटना जिससे भरे एवं खाली जगहों का पता लगे उसे विभाग कहते हैं, अर्थात  विभाग ताल के उन खंडों को कहा जाता है, जिनमें ताल विभाजित होती है। प्रत्येक ताल में कुछ विभाग होते हैं और हर विभाग की कुछ निश्चित मात्राएँ होती हैं।

 

उदाहरण के लिए  –  तीन ताल

 

ताल को ऐसे दर्शाते हैं. 

तीन ताल – 16 मात्रा  

धा धिं  धिं धा | धा धिं  धिं  धा | धा तिं  तिं  ता | ता धिं  धिं  धा×                 |  2                 | 0                 |  3             

 

ताल, लय, मात्राएँ और विभाग का महत्व

संगीत से सम्बंधित अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हैं तो कृपया comment box में बताये अन्य जानकारी के लिए follow करें 

For More Raag – Click

Click here

For Classical  Music Theory Please Visit – Here

Click For Classical Music

Click For Harmonium Notes
Click For Guitar Chords
Click For Indian Classical Music

Exit mobile version