Site icon Indian Raag

गमक की परिभाषा एवं गमक के प्रकार – Gamak

Gamak In Music

गमक की परिभाषा – गंभीरता पूर्वक स्वरों के उच्चारण को गमक कहते हैं
गमक निकलने के लिए ह्रदय में जोर लगाते हैं, संगीत रत्नाकर में इस प्रकार परिभाषा दी गयी हैं – 

स्वरस्य कंपो गमकः श्रोतृ -चित -सुखवाहः

स्वरों के ऐसे कम्पन को गमक कहते है जो सुनने वालों के चित्त को सुखदायी हो | इस तरह विशेष प्रकार के कम्पन को जो सुनने में अच्छी लगे, गमक कहते हैं |

गमक का प्रयोग ज्यादातर ध्रुपद गायकों द्वारा किया जाता है, किन्तु कुछ ख्याल ख्याल भी है जो अपने गायन में गमक का प्रयोग करते दिखलाई पड़ते हैं।

वर्तमान समय में गमक का प्रयोग प्राचीन तरीके से नहीं होता, किंतु किसी न किसी रूप में गमकों का प्रयोग हमारे वाद्य यंत्रों और गायकों द्वारा होता अवश्य है। आज के समय में संगीतज्ञ संगीत को थोड़ा अलग तरह से परिभाषित करते हुए यह मानते हैं कि – “जब हृदय लार जोर लगाकर गम्भीरतापूर्वक कुछ कंपन के साथ स्वरों का प्रयोग किया जाता है, उसे गमक कहते हैं।”

उस समय गमक के 15 प्रकार माने जाते थे |

गमक के प्रकार

शारंग देव नें संगीत रत्नाकर ग्रंथ में गमक के 15 प्रकार बतलायें हैं, इसे पंचदश गमक नाम से भी जाना जाता है, जिनके नाम है –

  1. तिरप
  2. स्फुरित
  3. कंपित
  4. लीन
  5. आंदोलित 
  6. वलित
  7. त्रिभिन्न 
  8. कुरुल
  9. आहत
  10. उल्लासित
  11. प्लावित
  12. हुम्फित
  13. मुद्रित
  14. नामित
  15. मिश्रित

दक्षिण भारतीय संगीत में गमक के 10 प्रकार मानें जाते हैं, इसे दशविध गमक नाम से भी जाना जाता है, 

  1. आरोह
  2. अवरोह
  3. ढालु 
  4. स्फुरित 
  5. कंपित
  6. आहत
  7. प्रत्याहत
  8. त्रिपुच्छ 
  9. आंदोलित
  10. मूर्छना

कुछ अन्य विद्वानों/ द्वारा बताए गए गमक के प्रकार

पंडित अहोबल ने अपनें ग्रंथ संगीत परिजात में गमक के 20 प्रकार बतलाए हैं। भारत भाष्य में गमक के 7 प्रकार बतलाए गए हैं। संगीत समयसार में भी गमक के 7 प्रकार बताए हैं। राग तत्व विबोध में गमक के 20 प्रकार बताए हैं। पुंडरीक ने गमक के 25 प्रकार बताए है।

गमक की परिभाषा एवं गमक के प्रकार
आशा करता हु की ये पोस्ट आपके लिए सहायक रही होगी – आपको गमक क्या है? गमक किसे कहते है, गमक की परिभाषा, गमक के प्रकार, गमक का अर्थ अच्छे से समझ आया हो
अगर कोई सुझाव हो तो कमेंट करके अवश्य बताइये













Click here

For Classical Music Theory Please Visit – Here

Click For Classical Music

Harmonium Notes for Songs – Notes in Hindi
Song List

Harmonium Notes for Bhajan
Bhajan List

Guiatar Chords 

Click here 

 
इन्हे भी अवश्य पढ़े – 
नमस्कारम् 🙏🏻
Exit mobile version