Site icon Indian Raag

Swarmalika Aur Sargam Geet – स्वर मालिका, सरगम गीत

सरगम गीत

इस पोस्ती में हम सरगम-गीत और स्वर-मालिका से जुड़ी जानकारी के साथ भारतीय शास्त्रीय-संगीत की गहराइयों को समझेंगे 

Sargam Geet

Sargam Geet – सरगम गीत राग में स्वरों की रागबद्ध और तालबद्ध रचना को कहते हैं। इन गीतों में केवल स्वर होते हैं और किसी भी प्रकार की कविता या बोल नहीं होते। सरगम गीत विभिन्न तालों और रागों में संकलित होते हैं, जिससे विद्यार्थियों को राग और स्वरों के ज्ञान में सहायता मिलती है। सरगम गीत के अभ्यास से विद्यार्थियों को रागों की विशेषताओं और स्वरों की महत्ता को समझने में मदद मिलती है।

मदभेद – कई विद्वान सरगम गीत और स्वर मालिका को अलग – अलग परिभाषित करते है

स्वर मालिका

स्वर मालिका(Swarmalika) जिसे आम भाषा में ‘सरगम गीत’ भी कहा जाता है, राग में प्रयोग किये जाने वाले स्वरों की तालबद्ध रचना स्वर-मालिका कहलाती है। यह प्रत्येक राग में हो सकती है और मध्य लय में होती है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रारम्भिक विद्यार्थियों को स्वर और राग ज्ञान कराना है। इसको सरगम अथवा सुरावर्त भी कहते हैं। नीचे खमाज राग में सरगम की स्थाई दी जा रही है। इसे संगीत राग दर्शन से लिया गया है।

राग सीखने में स्वरमालिका की भूमिका

स्वरमालिका शुरुआती विद्यार्थियों को विभिन्न रागों और उनके स्वरों से परिचित कराने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। स्वरमालिका का अभ्यास करके, विद्यार्थी संगीत के स्केल, स्वर संरचना और ताल की गहरी समझ प्राप्त कर सकते हैं। इसे “सरगम गीत” के रूप में भी जाना जाता है, जो भारतीय शास्त्रीय संगीत के अध्ययन के शुरुआती चरणों में बेहद महत्वपूर्ण है।

राग खमाज में स्वरमालिका का उदाहरण

नीचे राग खमाज में स्वरमालिका का एक उदाहरण दिया गया है, जो इस राग की संरचना और भाव को सिखाने में मदद करता है:

सां नि ध सां। नि ध म ग । म प ध म । ग – रे सा
सा सा ग म । प – ग म । नि ध सां नि । ध प मं ग
0               |3             | x               |2

महत्व

स्वरमालिका और सरगम गीत भारतीय शास्त्रीय संगीत की शिक्षा के मूलभूत तत्व हैं। ये विद्यार्थियों को रागों और स्वरों के अध्ययन के लिए एक संरचित दृष्टिकोण प्रदान करते हैं, जिससे उनकी संगीत समझ और प्रदर्शन क्षमता में वृद्धि होती है। स्वरमालिका का अभ्यास करके, विद्यार्थी संगीत के तकनीकी और भावनात्मक दोनों पहलुओं में मजबूत नींव बना सकते हैं।

For More Raag

Click here

For Classical Music Theory Please Visit – Here

Click For Classical Music

Click For Harmonium NotesClick For Guitar ChordsClick For Indian Classical Music 

THANK-YOU

आपका हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद! हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपके लिए लाभदायक रही होगी। यदि आप इस पोस्ट में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाते हैं, तो कृपया हमें कमेंट करके बताएं। हम अपनी त्रुटियों को सुधारने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

हमारा उद्देश्य है कि हम आपको भारतीय शास्त्रीय संगीत की गहराइयों से परिचित कराएँ और आपके संगीत प्रेम को और अधिक समृद्ध बनाएँ। आपके सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। यदि आप किसी विशेष राग की बंदिश या परिचय के बारे में जानना चाहते हैं, तो हमें अवश्य बताएं। हम आपकी जरूरतों के अनुसार अगली पोस्ट में उस राग की जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे।

आपके समर्थन और प्रोत्साहन के लिए हम आभारी हैं। कृपया जुड़े रहें और हमारी पोस्ट को अपने मित्रों और परिवार के साथ साझा करें।

धन्यवाद और शुभकामनाएँ!

प्रणाम 
IndianRaag.com

प्रिय मित्रों,

इस समय हमें आर्थिक सहायता की आवश्यकता है। आपकी छोटी सी मदद भी हमारे लिए बहुत मायने रखती है। अगर आप हमारी इस यात्रा में साथ देना चाहते हैं, तो कृपया हमें आर्थिक रूप से सहयोग करें।

हमने नीचे QR कोड और UPI डिटेल्स दी हैं। आप QR कोड का स्क्रीनशॉट लेकर उसे किसी भी UPI ऐप के जरिए पेमेंट कर सकते हैं।

हर छोटी-बड़ी मदद हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हम आपके सहयोग के लिए दिल से आभारी रहेंगे। 🙏

सहयोग करने के तरीके:

QR कोड: स्क्रीनशॉट लेकर UPI ऐप से पे करें।
UPI ID: Indianraag@kotak

Exit mobile version