Site icon Indian Raag

raag multani Parichay – राग मुलतानी परिचय

raag multani – राग मुल्तानी

तीवर मध्यम कोमल रिगध, आरोहन रिध हानि।
पस वादी सम्वादी ते, गुन गावत मुलतानि ।।

राग मुलतानी का परिचय – मुलतानी की उत्पत्ति तोड़ी थाट से मानी गई है। इसमें रे, ग, ध स्वर कोमल तथा म तीव्र लगता है। वादी स्वर पंचम तथा संवादी षडज है। आरोह में ऋषभ और धैवत स्वर वर्ज्य हैं, किन्तु अवरोह में सातो स्वर प्रयोग किये जाते हैं। अतः इसकी जाति औडव-सम्पूर्ण है। इसे दिन के चौथे प्रहर में गाते-बजाते हैं।

Raag Multani Notes

राग मुलतानी की संरचना

राग की विशेषताएँ

  1. मंद्र निषाद से शुरुआत – इस राग में प्रायः आलाप और तानों की शुरुआत मंद्र निषाद से होती है, जिससे इसका गंभीर प्रभाव उभरता है।
  2. मींड और स्वर संगति – जब मंद्र निषाद से मध्य गंधार तक जाते हैं, तो पहले तीव्र मध्यम का स्पर्श करते हैं और फिर मींड द्वारा गंधार तक पहुंचते हैं। यह मुलतानी की विशेषता है।
  3. तीनों सप्तकों में स्वतंत्रता – राग मुलतानी की चलन मंद्र, मध्य और तार तीनों सप्तकों में समान रूप से होती है।
  4. परमेल-प्रवेशक राग – यह तोड़ी थाट से संबंधित होने के बावजूद, पूर्वी, मारवा और भैरव थाट में प्रवेश कराता है, इसलिए इसे परमेल-प्रवेशक राग भी कहा जाता है।
  5. मधुवंती से समानता – यदि इस राग में ऋषभ और धैवत को शुद्ध कर दिया जाए, तो यह राग मधुवंती बन जाता है।

raag multani bandish

 

स्थायी −

प − | मे  ग | प − |  ग − | रे  सा | − सा
नै − | न  न | में − | आ − | न बा | − न
×    | 0      |2     |0      |3        |4

.नि − | सा  मे | ग  मे | प  − | ग  मे | प  नि
कौ − | न  सी | –   प  | री − |  −  − |  −  −
×       | 0       |2       |0      |3        |4

अंतरा

प  प | − ग | −  मे | प  नि | −  सां | −  सां
नि − | − दि | − न | सो  − | −  ब  | −  त
×     | 0       |2     |0       |3        |4

नि नि | सां गं | रें  सां | नि   – | सां  नि | ध  प
प   ल | − क | −   न  | खो − | −   ल  | − त
×       | 0      |2         |0       |3         |4

प म | प नि | – सां | रें – | रें सां | – सां
ज ब | − दे | − खो | मु − | ख श्या | − म
× | 0       |2     |0      |3        |4

मे प |सां नि | ध प | नि सां | मग मे | प नि
कि − | − ख | री − | − − | − −
× | 0       |2     |0      |3        |4

raag multani

विशेष स्वर-संगतियाँ-

  1. न्यास के स्वर – सा, ग, प और नि
  2. समप्रकृति राग – तोड़ी

स्वरों का अध्ययन-

How To Read Sargam Notes

कोमल स्वर: कोमल (मंद) स्वरों को “(k)” या “( _ )” से दर्शाया जाता है। उदाहरण के लिए:

नोट: आप परीक्षाओं में (रे, ग, ध, नि,) को इस प्रकार लिख सकते हैं।

तीव्र स्वर: तीव्र (तीव्र) स्वर को “(t)” या “(मे)” से दर्शाया जाता है। उदाहरण के लिए:

स्वर को खींचना: गाने के अनुसार स्वर को खींचने के लिए “-” का उपयोग किया जाता है।

तेज़ स्वर: जैसे “रेग” लिखे हुए स्वर यह दर्शाते हैं कि इन्हें तेज़ी से बजाया जाता है या एक बीट पर दो स्वर बजाए जाते हैं।

मंद्र सप्तक (निम्न सप्तक) स्वर: स्वर के नीचे एक बिंदु (जैसे, “.नि”) मंद्र सप्तक के स्वर को दर्शाता है।

तार सप्तक (उच्च सप्तक) स्वर: एक रेखा या विशेष संकेत स्वर को तार सप्तक में दर्शाता है।

For More Raag

Click here

For Classical Music Theory Please Visit – Here

Click For Classical Music

Click For Harmonium NotesClick For Guitar ChordsClick For Indian Classical Music 

THANK-YOU

आपका हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद! हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपके लिए लाभदायक रही होगी। यदि आप इस पोस्ट में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाते हैं, तो कृपया हमें कमेंट करके बताएं। हम अपनी त्रुटियों को सुधारने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

हमारा उद्देश्य है कि हम आपको भारतीय शास्त्रीय संगीत की गहराइयों से परिचित कराएँ और आपके संगीत प्रेम को और अधिक समृद्ध बनाएँ। आपके सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। यदि आप किसी विशेष राग की बंदिश या परिचय के बारे में जानना चाहते हैं, तो हमें अवश्य बताएं। हम आपकी जरूरतों के अनुसार अगली पोस्ट में उस राग की जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे।

आपके समर्थन और प्रोत्साहन के लिए हम आभारी हैं। कृपया जुड़े रहें और हमारी पोस्ट को अपने मित्रों और परिवार के साथ साझा करें

धन्यवाद और शुभकामनाएँ!

प्रणाम 
IndianRaag.com

आपकी मदद की ज़रूरत है 🙏

प्रिय मित्रों,

इस समय हमें आर्थिक सहायता की आवश्यकता है। आपकी छोटी सी मदद भी हमारे लिए बहुत मायने रखती है। अगर आप हमारी इस यात्रा में साथ देना चाहते हैं, तो कृपया हमें आर्थिक रूप से सहयोग करें।

हमने नीचे QR कोड और UPI डिटेल्स दी हैं। आप QR कोड का स्क्रीनशॉट लेकर उसे किसी भी UPI ऐप के जरिए पेमेंट कर सकते हैं।

हर छोटी-बड़ी मदद हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हम आपके सहयोग के लिए दिल से आभारी रहेंगे। 🙏


सहयोग करने के तरीके:

  1. QR कोड: स्क्रीनशॉट लेकर UPI ऐप से पे करें।
  2. UPI IDIndianraag@kotak

Exit mobile version