Site icon Indian Raag

राग देशकार: Raag Deshkar Parichay & Bandish

राग देशकार ( Deshkar Raga)

राग देशकार का उद्गम बिलावल थाट से हुआ है और इसमें म और नि स्वर वर्ज्य हैं, जिससे यह औडव जाति का राग बनता है। इसके वादी स्वर ध और संवादी ग हैं, जो इसे विशेष बनाते हैं। इस राग का गायन समय दिन का दूसरा प्रहर है, और इसकी प्रकृति उत्तरांग प्रधान है। 

राग देशकार का परिचय

थाट: बिलावल
जाति: औडव
वादी स्वर: ध
संवादी स्वर: ग
गायन-वादन समय: दिन का दूसरा प्रहर

Raag Deshkar Aroh – Avroh

आरोह: सा, रे ग प, ध सां
अवरोह: सां, ध, प, गप, धप, गरेसा
पकड़: ग प, ध प ध

राग देशकार की विशेषताएं

  1. भूपाली राग से अंतर: भूपाली राग से बचने के लिए, देशकार के आरोह में अधिकतर रे(k) वर्ज्य कर दिया जाता है, जैसे सा, गप, गप ध
  2. उत्तरांग प्रधान: यह राग उत्तरांग प्रधान है, जिसकी चलन अधिकतर मध्य सप्तक के उत्तरांग और तार सप्तक में होती है।
  3. पंचम और तार षडज का प्रभाव: इस राग में पंचम और तार षडज बहुत चमकते हैं।
  4. संगति पर विवाद: कुछ गायक इसमें प रे(k) की संगति करते हैं, लेकिन अधिकांश गायक इस संगति का विरोध करते हैं।
  5. स्वर-समूह: वादी और उत्तरांग प्रधान होने के कारण गप, गप ध पध, प ध सां, ध प ध स्वर-समूह से यह राग खिल उठता है।

न्यास के स्वर: प, ध और तार सा
समप्रकृतिक राग: भूपाली

राग देशकार बंदिश

Deshkar Raag Bandish 

 

Raag Deshkaar – स्थायी

– – – –| – – – – | – – – – | – – – सां
– – – –| – – – – | – – – – | – – – तु
३           | x              | २            | ०

ध सां – सां | प –  प – | ग  प  ध  प | ग रेसा सा रे
म  प ऽ  र  | वा ऽ ऽ री | कृ ऽ ष्ण मु | रा ऽऽ  री  इ
३              | x             | २              | ०

ध सा – सा | सा – सा प | ग प ध प | ग रेसा सा प
त नी  ऽ ह  | मा ऽ री सु | नो ऽ ब न | वा ऽऽ री ले
३              | x             | २             | ०

Raag Deshkaar – अन्तरा

ध सां – सां | सां – सां सां | ध ध सां रें | सां रें सांध गं
ऽ  क ऽ  र  | ची ऽ  र  क | द म  प र |  बै ऽ  ठेऽ ह
३              | x               | २             | ०

रें सां – रें | सां – ध प | पध सांसां धप गरे | सा सा – सां
म ज ऽल | मां ऽ झ उ | धाऽ ऽऽ  ऽऽ  ऽऽ | री  ऽ  ऽ  तु
३           | x              | २                       | ०

Raag Deshkar Taan

तालबद्ध तीनताल में 8 मात्रा की तानें:
  1. सारे गप धध पप | धप गप गरे सा- |
  2. पप गरे सारे गप | धध पप गरे सा |
  3. गप धसां धसां धप | सां सां धप गरे सा- |
  4. सारे ग- रे- गप | धप धसां धप गरे |
  5. गप गरे सासा | धसां धप गरे सासा |

 

हमारी टीम को आपकी मदद की आवश्यकता है! 🙏

हमारी वेबसाइट भारतीय शास्त्रीय संगीत को समर्पित है। दुर्भाग्य से, हमारी टीम के एक सदस्य को तुरंत सर्जरी की आवश्यकता है, जिसके लिए ₹83,000 की मदद चाहिए।

हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस कठिन समय में हमें सहयोग दें। आपका छोटा-सा योगदान (सिर्फ ₹10-₹50-₹100-₹500) भी हमारे साथी के जीवन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

आप कैसे मदद कर सकते हैं?

आपका समर्थन केवल हमारे साथी के लिए ही नहीं, बल्कि संगीत के प्रति हमारे समर्पण को भी बनाए रखने का जरिया है।

धन्यवाद!

How To Read Sargam Notes

कोमल स्वर: कोमल (मंद) स्वरों को “(k)” या “( _ )” से दर्शाया जाता है। उदाहरण के लिए:

नोट: आप परीक्षाओं में (रे, ग, ध, नि,) को इस प्रकार लिख सकते हैं।

तीव्र स्वर: तीव्र (तीव्र) स्वर को “(t)” या “(मे)” से दर्शाया जाता है। उदाहरण के लिए:

स्वर को खींचना: गाने के अनुसार स्वर को खींचने के लिए “-” का उपयोग किया जाता है।

तेज़ स्वर: जैसे “रेग” लिखे हुए स्वर यह दर्शाते हैं कि इन्हें तेज़ी से बजाया जाता है या एक बीट पर दो स्वर बजाए जाते हैं।

मंद्र सप्तक (निम्न सप्तक) स्वर: स्वर के नीचे एक बिंदु (जैसे, “.नि”) मंद्र सप्तक के स्वर को दर्शाता है।

तार सप्तक (उच्च सप्तक) स्वर: एक रेखा या विशेष संकेत स्वर को तार सप्तक में दर्शाता है।

For More Raag

Click here

For Classical Music Theory Please Visit – Here

Click For Classical Music

Click For Harmonium NotesClick For Guitar ChordsClick For Indian Classical Music 

THANK-YOU

आपका हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद! हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपके लिए लाभदायक रही होगी। यदि आप इस पोस्ट में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाते हैं, तो कृपया हमें कमेंट करके बताएं। हम अपनी त्रुटियों को सुधारने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

हमारा उद्देश्य है कि हम आपको भारतीय शास्त्रीय संगीत की गहराइयों से परिचित कराएँ और आपके संगीत प्रेम को और अधिक समृद्ध बनाएँ। आपके सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। यदि आप किसी विशेष राग की बंदिश या परिचय के बारे में जानना चाहते हैं, तो हमें अवश्य बताएं। हम आपकी जरूरतों के अनुसार अगली पोस्ट में उस राग की जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे।

आपके समर्थन और प्रोत्साहन के लिए हम आभारी हैं। कृपया जुड़े रहें और हमारी पोस्ट को अपने मित्रों और परिवार के साथ साझा करें।

धन्यवाद और शुभकामनाएँ!

प्रणाम 
IndianRaag.com

 

Exit mobile version